Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखण्ड में रक्षक ही बने भक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिस दरोगा – Uttarakhand

In Uttarakhand, the protectors themselves became predators, a police inspector was caught taking a bribe of Rs 1 lakh

In Uttarakhand, the protectors themselves became predators, a police inspector was caught taking a bribe of Rs 1 lakhIn Uttarakhand, the protectors themselves became predators, a police inspector was caught taking a bribe of Rs 1 lakhइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक देवेंद्र खुगशाल, को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।भूमि विवाद में पांच लाख की रिश्वत की मांगबंजारावाला निवासी जावेद ने एक भूमि विवाद के मामले में पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले की जांच एसआई देवेंद्र खुगशाल कर रहे थे। आरोप है कि खुगशाल ने जावेद को धमकी दी कि यदि वह पांच लाख रुपये की रिश्वत नहीं देगा, तो उसके दोस्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया जाएगा। इस धमकी से परेशान होकर जावेद ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस विभाग ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। योजना के अनुसार, जावेद को खुगशाल को एक लाख रुपये की पहली किश्त देने के लिए कहा गया। जैसे ही खुगशाल ने यह राशि स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद, टीम ने खुगशाल के कार्यालय और सरकारी आवास पर भी तलाशी ली, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।निलंबन और आगे की कार्रवाईदेहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र खुगशाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है, और विजिलेंस विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

Exit mobile version