Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ‘मदरसों की शामत’, धड़ाधड़ 19 किए सील, सबसे ज्‍यादा एक्‍शन कहां ले रही धामी सरकार? जानें – Uttarakhand

‘Madrassas in trouble’ in Uttarakhand, 19 sealed one after the other, where is Dhami government taking the most action? Know hereइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकास नगर: उत्तराखंड में अवैध मदरसों की शामत आई हुई है. राज्‍य सरकार इन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद अब सरगर्मियां तेज हो गई है. जहां एक ओर सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद पछवादून में प्रशासन की टीम ने एक्‍शन लेते हुए करते हुए अब तक 19 मदरसे सील कर दिए हैं. वहीं हिंदू संगठन से जुड़े लोग तहसील पहुंचकर अवैध मदरसों पर कार्यवाही के साथ साथ मस्जिदों और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.दरअसल, पछवादून में चिन्हित किए गए अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है. प्रशासन ने सोमवार को तीसरी बार सहसपुर क्षेत्र से कार्रवाई शुरू करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन व अन्य खामियों के साथ संचालित हो रहे 10 मदरसों को सील कर दिया है. प्रशासन की टीम ने सोमवार को सहसपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ढाकी, खुशहालपुर, बैरागीवाला सहित धर्मावाला क्षेत्र में कुल 10 अवैध मदरसों को सील कर दिया है.विकासनगर में पहले भी प्रशासन की टीम दो बार अवैध मदरसों पर बड़ी कार्यवाही कर चुकी है. बीते दिनों में पहली कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने यहां 4 मदरसों को सील किया था. दूसरी कार्रवाई में 5 मदरसों सहित एक मस्जिद को सील किया गया और सोमवार को हुई कार्रवाई में प्रशासन की टीम ने मानकों के विपरीत और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 10 मदरसों को सील कर दिया.पछवादून में अवैध मदरसों पर अब तक हुई तीनों कार्रवाई में कुल 19 मदरसों को प्रशासन की टीम सील कर चुकी है. उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में तहसील प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक विभाग व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी शामिल रही है. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों का भारी विरोध भी देखने को मिल रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस एक्‍शन को अनुचित बताया है.वहीं, विकासनगर तहसील पहुंचकर रुद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड के कार्यकर्ता और हिन्दू रक्षा दल के लोगों सीएम धामी को एक ज्ञापन भेजा. ज्ञापन के माध्यम से सीएम धामी से अवैध मदरसे और मस्जिदों पर कार्यवाही की मांग की. रुद्रसेना देवभूमि के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड एक देवभूमि है और बड़ी संख्या में बाहर से मुस्लिम मौलाना उत्तराखंड आकर अवैध मदरसे खोल रहे हैं. वहीं अवैध मस्जिदों का जाल भी बिछाया जा रहा है.उनका कहना है कि बीस वर्ष के भीतर पूरे देश में सबसे ज्यादा अवैध मदरसे व मस्जिदें उत्तराखंड के अंदर बनाई गई हैं और मदरसा सोसाइटी बनाकर बाहर से फंडिंग की जा रही है. ऐसे मामले देहरादून में देखने को मिले हैं. वहीं उत्तराखण्ड के तेरह जिलों में बड़ी मात्रा में दुकानें खोलकर प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज हो रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

27 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago