हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम परिसर में दो महिलाओं ने शातिराना अंदाज में पूर्व सैनिक को निशाना बना लिया। पेंशन के 50 हजार रुपये निकालने के बाद पासबुक अपडेट करा रहे पूर्व सैनिक का थैला काटकर महिलाएं नकदी पार कर गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुटी है।
पेंशन निकालने पहुंचे थे बैंकनैनीताल रोड पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के सामने एसबीआइ की मुख्य शाखा है। चांदनी चौक धुड़दौड़ा मानपुर पश्चिम निवासी बहादुर सिंह करीब 30 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचे थे।
विड्राल के जरिये 50 हजार रुपये निकाले और रकम प्लास्टिक के थैले में रख ली। इसके बाद वह बैंक परिसर में स्थित एटीएम में पासबुक अपडेट कराने पहुंच गए। वहां गार्ड की मदद से वह पासबुक अपडेट करा रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आ गईं।
इनमें से एक महिला उनसे सटकर खड़ी हो गई। बहादुर सिंह ने उसे हटकर खड़े होने को कहा। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। पासबुक अपडेट कराने के बाद उन्होंने थैले में पासबुक रखने के लिए उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। थैला कटा हुआ था और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
घटना का पता चलते ही पूर्व सैनिक ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों चोरनियों को पकड़ लिया जाएगा।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…