Latest posts by Sapna Rani (see all)ऊधम सिंह नगर: अहद को आशू रोजाना ही घुमाता था। यही वजह थी कि नदीम और जीनत ने कभी भी नहीं सोचा कि आशू उनके जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा करेगा। 13 माह के मासूम को गला रेतकर मारने के प्रयास की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई वारदात के पीछे का कारण जानना चाह रहा है। सभी अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। इधर दिनभर पुलिस आरोपी से पूछताछ करती रही लेकिन उसने वारदात के पीछे की वजह से पर्दा नहीं उठाया।मासूम अहद अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। अपने कलेजे के टुकड़े की हालत देख जीनत के आंसू थम नहीं रहे हैं। वह उस क्षण को कोस रही है, जब उसने आशू को अहद को ले जाने दिया। पिता नदीम भी अपने बेटे के लिए परेशान है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। दोनों ऊपर वाले से बेटे की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।नदीम ने बताया कि आशू उसके पास नौकरी करता है। वह उनके बेटे से खूब घुला-मिला रहता था और उसको आए दिन मेले में घुमाने भी ले जाता था। रविवार को भी जब वह अहद को घुमाने की बात कहने लगा तब नदीम और जीनत ने बिना कुछ सोचे उसे जाने दिया। उन्हें क्या पता था कि वह उनके इकलौते बेटे के साथ ऐसी हैवानियत करेगा।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…