Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्टंटबाजों की खैर नहीं! पुलिस ने पकड़ा, चालान काटा और दे डाली ये वॉर्निंग – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बदरीनाथ: उत्तराखंड पुलिस स्टंटबाजों पर बहुत ही सख्त है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि बाबा के धाम में ऐसा करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.ताजा मामला बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) का है. यहां पर कुछ युवक एक वाहन पर सवार होकर जमकर स्टंटबाजी कर रहे थे. इस घटना का वडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड करचमोली पुलिस सोशल मडिया सेल को भेज दिया. सोशल मीडिया सेल को इसका एक वीडियो मिला था. जिसमें कुछ युवक कार के ऊपर बैठकर स्टंट करते हुए दखाई दिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेल ने उस वीडियो को तत्काल जरूरी कार्रवाई के लिए बद्रीनाथ पुलिस को भेजा गया.स्टंटबाजों को पुलिस का अल्टीमेटमपुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टंटबाजी के लिए इस्तेमाल हो रहे वाहन को तलाश कर उसे जब्त कर लिया और थाने लेकर पहुंची. स्टंटबाजी करने वाले युवकों को भी थाने ले जाया गया. पुलिस ने उनका चालान काटते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी. इसके साथ ही चमोली पुलिस ने ये साफ किया कि धार्मिक और सार्वजनिक जगहों पर किसी भी प्रकार का स्टंट या अव्यवस्थित गतिविधि सहन नहीं की जाएगी. इस प्रकार की हरकतों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बाबा के धाम में स्टंटबाजी करना पड़ेगा महंगास्टंटबाजों पर पुलिस की कार्रवाई से ये साफ हो गया है कि पवित्र धाम में इस तरह की कोई भी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. बदरीनाथ धाम में स्टंट कर रहे युवकों को पुलिस ने वॉर्निंग दी है कि अगर आगे ऐसा किया को उनको सख्त कार्रवाई झेलनी होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago