Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जांच की तो हो गई हैरान, जानिए पूरा मामला – Uttarakhand

Threat of bombing a school in Uttarakhand, police was shocked when they investigated, know the whole matterइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर इलाके में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. मेल और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए स्कूल को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था. सूचना पर पुलिस-प्रशासन डॉग और बम स्क्वायड की टीम के साथ स्कूल पहुंचे और तलाशी ली. पुलिस टीम को स्कूल से किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. हालांकि, जब मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.स्कूल के सचिव इंद्रप्रीत बरार ने बताया कि 21 अगस्त रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूल की इमेल आईडी पर एक मेल आया था, जिसमें स्कूल को इस हफ्ते बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद वही धमकी इंस्टाग्राम आईडी पर भी दी गई. स्कूल ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू की.इंद्रप्रीत बरार ने बताया कि, उन्हें पता चला कि इस तरह को धमकी देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनके स्कूल का ही छात्र है. दरअसल, इस वक्त स्कूल में एग्जाम चल रहे हैं और उस बच्चे ने पढ़ाई नहीं की. इसलिए स्कूल की छुट्टी कराने के उद्देश्य से उस बच्चे ने इस तरह की हरकत की. इस तरह की धमकी की वजह से बच्चे और परिजन भी घबरा गए थे. बच्चों और उनके अभिभावकों के डर को दूर करने के लिए बम स्क्वायड आया था. उन्हें भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. स्कूल प्रबंधन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है. ये छात्र कक्षा 11वीं कामर्स साइट में पढ़ता है और नाबालिग है.कालाढूंगी रोड पर स्थित प्राइवेट स्कूल की वेबसाइट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस को ये सूचना रात को करीब 11 बजे मिली थी. बाजपुर कोतवाली ने तत्काल पूरे मामले से नैनीताल एसएसपी को अवगत कराया. सुबह जिले में तैनात बम स्क्वायड टीम को भेजा गया था.स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वायड की टीम ने पूरे स्कूल को चेक किया, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और शांति व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए है.-प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी, बाजपुर कोतवाली-स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बता दें कि कल काशीपुर में भी छात्र ने स्कूल के टीचर को तमंचे से गोली मार दी थी. इस घटना से जिले के लोग काफी सकते में थे कि तभी आज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

57 minutes ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

1 hour ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

2 hours ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

2 hours ago