Latest posts by Sapna Rani (see all)बाजपुर। जिस मां ने बेटे को नौ माह तक कोख में रखा, पाल पोसकर बड़ा किया, उसने ही दरिंदगी की हदें पार कर दीं। अपनी हवस पूरी करने के लिए दरिंदे ने दिव्यांग 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। दूसरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं।रिश्तों को कर दिया तार-तारबेहद शर्मनाक इस खबर ने सारी मर्यादा, रिश्तों को इस घोर कलयुग में तार-तार कर दिया है। पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी के अंतर्गत एक गांव में बेशर्म बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग बुजर्ग (65) घर के आंगन में सो रही थी। तभी उसका 24-25 वर्षीय छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया।बड़े भाई से झड़प व हाथापाईमां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बड़े बेटे की नींद खुल गई और वह दौड़कर वहां पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला और अपने कमरे में ले गया। इस दौरान उसकी आरोपित भाई से झड़प व हाथापाई भी हुई। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…