उधमसिंह नगर : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रविवार रात बड़ा बवाल हो गया। काशीपुर में देर रात कुछ लोग बिना अनुमति सड़क पर जुलूस निकाल रहे थे। जब पुलिस उन्हें रोकने पहुंची तो उन्होंने पुलिस वालों को पीट दिया। इतना ही नहीं पुलिस की 112 गाड़ी पर भी पथराव किया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगा रही थी।
रविवार रात लगभग 10 बजे शहर के अल्ली खां में कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस का कहना है कि इसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस बात की सूचना किसी ने डायल 112 पर दी। इसके बाद डायल 112 में तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों को पीटा पुलिसकर्मी ने जुलूस रोकने की कोशिश की थी, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया। किसी तरह पुलिस कर्मी गाड़ी को बैक गेयर पर लेकर वहां से भागे।
आधा दर्जन लोग हिरासत में वहीं भीड़ में फंसे पुलिसकर्मी भी किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले। एएसपी अभय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। एएसपी ने बताया कि तथ्य जुटाए जा रहे हैं। अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…