Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में मां की फट्टे से हत्या कर शव को बाथरूम में रख बेटा हुआ फरार, और फिर… – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

In Uttarakhand, a son murdered his mother with a wooden plank and kept her body in the bathroom and escaped, and then...

Latest posts by Sapna Rani (see all)बीरोंखाल: उत्तराखंड में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां की निर्मम हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद शव को बाथरूम में रखकर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के गड़कोट गांव में बेटे ने लकड़ी के फट्टे से वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थलीसैंण पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को किसी बात को लेकर 32 वर्षीय अनिल ढौंडियाल पुत्र सदानंद ढौंडियाल निवासी ग्राम गढ़कोट, छांछिरौ का 58 वर्षीय मां रामेश्वरी देवी से विवाद हो गया था।पत्नी ने बीचबचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे लकड़ी के एक फट्टे से मां के सिर पर लगातार कई बार वार किए। इससे रामेश्वरी देवी की मौत हो गई। आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में रख दिया।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को जब मामले का पता लगा तो प्रधान धर्मेंद्र प्रताप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थलीसैंण उपनिरीक्षक रानी वर्मा ने बताया कि महिला के भांजे कुलदीप सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।

Exit mobile version