Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में हैवान बना बेटा: शराब पीकर घर पहुंचा और मां से की लड़ाई, फिर लकड़ी से पीटकर मार डाला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Son became a monster in Uttarakhand: He came home drunk and fought with his mother, then beat her to death with a stick

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून :उत्तराखंड के पाैड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने लकड़ी से पीटकर अपनी मां को मार डाला। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे ग्राम प्रधान धमेंद्र प्रताप ने मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गड़कोट में अनिल ढौढ़ियाल देर रात शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात पर अपनी मां रामेश्वरी देवी (58) से झगड़ा कर लिया।इस दौरान उसने लकड़ी से पीटकर अपनी मां को अधमरा कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version