Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शिक्षिका पर अच्छे अंकों के लिए डोरे डालने लगी छात्रा, नहीं बनी बात तो कर दिया बदनाम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: शिक्षिका द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने और परीक्षा में कम अंक मिलने से नाराज छात्रा ने फर्जी आईडी का उपयोग कर इंस्टाग्राम पर शिक्षिका की अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं। शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की जिसमें इस घटना का पर्दाफाश हुआ।रुद्रपुर के एक इंटर कॉलेज में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहाँ एक छात्रा ने शिक्षिका की फर्जी आईडी बना कर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। जब शिक्षिका को इस बारे में जानकारी मिली तो वह पूरी तरह चौंकी गईं। महिला ने बाजपुर थाना पुलिस को तहरीर दी और न्याय की मांग की। जांच के दौरान पुलिस को यह जानकर हैरानी हुई कि अश्लील फोटो अपलोड करने वाली छात्रा खुद शिक्षिका की ही एक स्टूडेंट थी।छात्रा अपनी शिक्षिका को करती थी पसंदतहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा दिए गए आईडी की जानकारी के लिए रुद्रपुर साइबर सैल को निर्देशित किया गया। साइबर सैल ने मोबाइल की कैफ आईडी की पुष्टि की जिसमें एक नाम सामने आया। जब इस नाम की जानकारी पीड़िता से ली गई तो उन्होंने बताया कि यह हमारे स्कूल की एक पूर्व छात्रा है जिसने वर्ष 2023 में 12वीं कक्षा पास की है और जो मुझे पसंद करती थी और अक्सर गिफ्ट लाती थी।प्रस्ताव ठुकराने और नंबर कम देने का लिया बदलादोनों मोबाइल नंबरों की सीडीआर की जांच की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि यह नंबर पूर्व छात्रा द्वारा उपयोग में था। छात्रा से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी छात्रा ने बताया कि वह शिक्षिका को पसंद करती थी लेकिन जब शिक्षिका ने उसे पसंद नहीं किया और परीक्षा में कम अंक दिए तो वह नाराज हो गई। गुस्से में आकर उसने शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्रा के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त कर लिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक, जनता के बीच पहुंच रही धामी सरकार –

 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटा संयुक्त अभियान दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग-इन –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

4 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

6 hours ago