Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में छ‍िपा है 52 करोड़ साल पुराना राज, पता चलते ही खुलेगा पूर्वजों का रहस्‍य, पहुंच गए एक्सपर्ट – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः लखनऊ स्थित बिरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के दो प्रमुख वैज्ञानिक, डॉ. हुकम सिंह और डॉ. रणवीर सिंह नेगी, इन दिनों उत्तराखंड के नीति-मलारी-सुमना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक अध्ययन में लगे हुए हैं. उनका मुख्य लक्ष्य गढ़वाल हिमालय में उन शैल-संरचनाओं की खोज करना है, जिनमें लगभग 520-510 मिलियन वर्ष पुराने समुद्री जीवन के जीवाश्म संरक्षित हैं. ये जीवाश्म कैंब्रियन काल के हैं, जो पृथ्वी के इतिहास में जीवन के शुरुआती विकास का एक महत्वपूर्ण चरण था.यह दूरस्थ क्षेत्र तैथ्यन हिमालय का हिस्सा है, जो करोड़ों साल पहले एक विशाल और प्राचीन तैथिस महासागर की तलहटी हुआ करता था. यह महासागर अब भले ही लुप्त हो चुका हो, लेकिन उसकी कहानियाँ आज भी इन चट्टानों के माध्यम से सामने आती हैं. BSIP के वैज्ञानिक इन तलछटी अनुक्रमों का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं, ताकि भारतीय उपमहाद्वीप में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रारंभिक विकास को बेहतर ढंग से समझा जा सके.छात्राओं से एक्सपर्ट की बातचीतविश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर, डॉ. सिंह और डॉ. नेगी ने पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ का भी दौरा किया. यहां उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती तारा राणा, समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया. इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में पृथ्वी के अतीत और उसके भविष्य को सुरक्षित रखने के महत्व के प्रति जिज्ञासा जगाना था. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता जीवाश्मों की प्रत्यक्ष प्रदर्शनी थी, जिसमें छात्राओं को निम्नलिखितयह प्लियो-प्लीस्टोसीन काल (लगभग 30-10 लाख वर्ष पूर्व) की है और झारखंड से लाई गई थी. इसे आधुनिक नीलगिरी (यूकेलिप्टस) की ताजी लकड़ी के साथ प्रदर्शित किया गया, ताकि यह बताया जा सके कि समय के साथ जीवन की कहानी जीवाश्मों में कैसे संरक्षित होती है. यह वैज्ञानिक अभियान न केवल पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में मदद करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा. 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

3 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

8 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

9 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

28 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

29 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

50 minutes ago