उत्तराखंड में मौसम बदल गया है. राज्य के पर्वतीय जिलों में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है. इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.
मैदानी इलाकों का कैसा है हाल?मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप की वजह से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है. तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास दिला रही है. बारिश नहीं होने की वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. कई जगहों पर तो प्रदूषण के चलते हल्की धुंध भी दिख रही है.
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?अब अगर पर्वतीय इलाकों के मौसम की बात करें तो यहां आंशिक बादल छाए हुए हैं, हालांकि ज्यादातर जगहों पर अभी बारिश नहीं हुई है. जिसके चलते पहाड़ों का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. अब मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी.एस. तोमर का कहना है कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है.
यहां भी हो सकती है बारिशइतना ही नहीं देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. 17 मार्च तक राज्य में बूंदाबांदी के आसार दिख रहे हैं. फिलहाल 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का यही रुख बना रहने वाला है, जिसमें पहाड़ों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है. जानकारों का कहना है कि इस सीजन में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी है, फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से पैदावार पर असर पड़ सकता है.
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…