Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नैनीताल समेत इन जिलों में जमकर होगी बारिश – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और आंधी पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चारधाम यात्रा रूट पर विशेषतौर से नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पौड़ी और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में 24 मई से अगले एक से दो दिनों तक आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश होने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़ जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 27 मई तक बारिश, ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक तीन जिलों रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान खिसकने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। देहरादून में शनिवार को 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। देहरादून में शुक्रवार को दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सफर करने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

56 seconds ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

2 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

21 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

22 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

43 minutes ago

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

1 hour ago