Categories: hindiUttarakhand

गले की फांस बना उत्तराखंड में मौसम, जन्माष्टमी पर भी देहरादून से नैनीताल तक तांडव, खतरे की जद में ये जिले – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather: इस बार मानसून उत्तराखंड पर खूब मेहरबान रहा, लेकिन यह मेहरबानी अब लोगों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर रही है. आसमान से बरसता पानी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) की लगातार आ रही रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया है कि फिलहाल बारिश से राहत की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. मेघ आज भी राहत देने की मूड में नहीं हैं. आज भी मौसम खराब रहने वाला है. उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार में हल्की कमी आई है जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि 17 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.आज कैसा रहेगा देवभूमि का मौसमउत्तराखंड में मौसम ने भारी तबाही मचा रखी है. 16 अगस्त तक बादलों का डेरा रहेगा. देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, रूद्रप्रयाग, पौड़ी और चंपावत में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है. अनुमान है कि, बादल फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए लोगों को यात्रा करने से बचना होगा. देहरादून का आज का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिशमौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है. कल यानी रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है.मौसम विभाग की हिदायतमौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों और राजमार्गों में अवरोध हो सकता है इसीलिए पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने से फिलहाल बचें. पर्वतीय जिलों में सफर करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना जरूरी है. नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. बिजली गिरने के समय खुले मैदान में खड़े न हों.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago