Latest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर। उत्तराखंड प्रदेश में ग्राम प्रधान पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने सरकार से रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवाने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को भारत रक्षा मंच की रसूलपुर में जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल की ओर से कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश की ताजा स्थिति पर बात करते हुए अपने विचार रखें। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग प्रदेश संयोजक व संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा उत्तराखंड राज्य की बदल रही जनसांख्यिकी भविष्य के लिए खतरे का संदेश है। मंच उत्तराखंड में रोहिंग्याओं के अवैध रूप से आधार, राशन व वोटर कार्ड बनने की जांच की मांग काफी समय से कर रहा है। कहा कि सरकार मामले की जांच करे और दोषी पाए गए जनप्रतिनिधियों हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री अरविंद तिवारी, अरुण सक्सेना, नितीन वर्मा, राज बाला, रानी, सीमा देवी, डाली देवी, रेनू, कुसुम आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…
भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…
ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…
SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…