Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बैंक में कॉल किया तो होश उड़ गए, लोन की राशि ही साइबर ठग ने हड़प ली – Uttarakhand

When I called the bank in Uttarakhand, I was shocked, the loan amount was stolen by a cyber thugइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मैंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के चलते एक लाख रुपये का लोन लिया था। सुबह करीब 11 बजे मेरे खाते में लोन की रकम आई और दोपहर तक साइबर ठग ने उसे हड़प लिया। अब पछतावा होता है कि काश मैं साइबर ठग के झांसे में नहीं आया होता। कोरोना काल में नौकरी चले जाने के कारण मैं आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। यह बात अप्रैल 2023 की है। मैंने अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए एक बैंक से ऑनलाइन एक लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया।कागजी कार्रवाई के बाद 24 घंटे बाद एक लाख रुपये का पर्सनल लोन मेरे खाते में आ गया। दूसरे महीने से मेरी तीन साल के लिए 3342 रुपये की मासिक किस्त भी तय हो गई। दोपहर दो बजे मुझे एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया।कॉल करने वाले ने मुझसे पूछा कि क्या आप को लोन मिल गया है। मैंने कहा हां! एक लाख रुपये का लोन मिल गया है। उसने पूछा कि कितने फीसदी ब्याज पर आप ने लोन लिया है। मैंने बताया कि 13 फीसदी, तो उसका जवाब था कि आप को यह महंगा पड़ेगा।मैंने उससे पूछा आप कौन हैं, तो उसका जवाब था कि मैं संबंधित बैंक का कर्मचारी बोल रहा हूं। उसने बोला कि उनके ब्याज की राशि कम की जा सकती है। उसने कहा कि लोन को पर्सनल की जगह एजुकेशन कर देंगे तो आठ फीसदी ब्याज पड़ेगा।फिर रकम हड़प ली मैं एजुकेशन लोन के लिए तैयार हुआ तो आरोपी ने मुझसे दोबारा मेरे डाक्यूमेंट मांगे। उसने कहा कि आप के खाते में जो रकम आई है उसे आप को वापस करना होगा। बैंक की ओर से नए लोन की रकम आप को दी जाएगी। आरोपी ने मुझे एक क्यूआर कोड भेजा । मैंने बताए गए क्यूआर कोड पर धनराशि डाल दी।बैंक में कॉल किया तो होश उड़ गएमैं करीब एक घंटे तक लोन की रकम खाते में आने का इंतजार करता रहा, लेकिन शाम तक धनराशि नहीं आई। मैंने संबंधित बैंक में कॉल किया तो उन्होंने बताया कि बैंक से ऐसा कोई कॉल नहीं आया है। यह सुनकर मेरे होश उड़ गए। बैंक ने बताया कि एक बार लोन जनरेट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जा सकता। इसके बाद मैं अपनी किस्मत को कोसता रहा।अब तक भर रहा हूं किस्तमेरे लोन की रकम तो साइबर ठग ने हड़प ली, लेकिन मैं आज भी उसकी किस्तें भर रहा हूं। हर महीने मुझे किस्त के रूप में 3342 रुपये बैंक को देने पड़ते हैं। लोन की रकम खोने के बाद मैंने अपने रिश्तेदार से उधार मांगकर कारोबार शुरू किया। इस घटना के बाद मुझे सबक मिला कि ऑनलाइन बिना पड़ताल किसी भी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

21 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

1 hour ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago