पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में महिला के लापता होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खुलासे के अनुसार बेटे का अपने से दोगुनी उम्र की महिला को भगाकर लाना पिता को नागवार गुजरा। उसने बेटे और चचेरे भाईयों के साथ मिलकर महिला से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से महिला का बैग, बनियान, दुपट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार 19 सितंबर 2025 को तहसील के दड़मेत, कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई। लापता महिला का कोई सुराग न लगने से मामला दूसरे ही महीने सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि बागेश्वर जिले के किसमिला निवासी विजय प्रसाद (22) बहला-फुसलाकर महिला से शादी करने की बात कर उसे अपने घर ले गया।
अपने से दोगुनी उम्र की विवाहित महिला के साथ विवाह करने की जिद विजय के पिता और अन्य परिजनों को नागवार गुजरी। ऐसे में पिता रमेश राम (42) ने बेटे विजय को किसी तरह समझा-बुझाकर अपने चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से महिला का बैग, दुपट्टा सहित अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि घटना को लंबा समय बीत गया है। ऐसे में अब महिला का शव मिलना मुश्किल है। फिर भी शव की खोजबीन की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…