Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर। एक विवाहित महिला ने पति से विवाद के दौरान पति के सिर पर वारकर हत्या कर दी। बाद में पत्नी स्वयं ही चौकी पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर मृतक के भाई ने अपनी भाभी तथा भतीजी पर तमाम आरोप लगाए हैं।बन्नाखेड़ा चौकी में पहुंची विमला रानी नामक महिला ने इंचार्ज को बताया कि उनका पति के साथ विवाद हुआ, विवाद में उसने आक्रोश में एक रॉड से पति के सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया है। जैसे ही पुलिस घटना स्थल पहुंची महिला के पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम को काशीपुर भेज दिया और महिला को हिरासत में लेकर अपनी पूछताछ शुरू की। घटना की जानकारी पर मृतक रमेश चंद पुत्र अविनाश चंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए अपनी भाभी विमला रानी तथा भतीजी को आरोपी बनाते हुए भाई की सुनियोजित हत्या किये जाने की तहरीर दी है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…