कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 50 लाख की लागत से अधिक निर्मित कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनपद पौड़ी के विधानसभा कोटद्वार विकासखंड दुगड्डा के बद्रीनाथ रोड स्थित बालिका इंटर कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 29.32लाख की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जिसका आज उन्होंने विधिवत रिबन काटकर लोकार्पण किया । विधानसभा अध्यक्ष ने जिला खनिज और न्याय निधि से भवन के जीर्णोद्धार हेतु 18.88 लाख की लागत के होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार में 29.32लाख की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जिसमे आठ कक्षा कक्षों का मरम्मत का कार्य व दो बालिका शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है। इस अवसर पर जिला खनिज और न्याय निधि से भवन के जीर्णोद्धार हेतु 18.88 लाख की लगाता के होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमे राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार में चार कक्षा कक्षों का मरम्मत का कार्य किया जाना है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 13 नगर मालगोदाम रोड स्थित रा ०उ ० मा ० विद्यालय बालिका नगर में विधायक निधि से 6.50 लाख की लागत से निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। विद्यालय में रेलिंग एवं कक्ष में निर्माण का कार्य किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की “स्कूलों का जीर्णोद्धार, ज्ञान का पुनर्निर्माण” इस मूल मंत्र के साथ हम विधानसभा कोटद्वार में शिक्षा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्कूलों का जीर्णोधार कर रहें हैं।
हम एक सशक्त और साक्षर समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, और हम एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हैं। हमारे स्कूलों का जीर्णोद्धार केवल भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि आज के दिन के शिक्षा के स्तर को भी सुधारेगा। समय के साथ, हमारे स्कूलों की पारंपरिक संरचना में कई समस्याएँ आई हैं, और इसलिए हमने उन्हें नया जीवन देने का निर्णय लिया है। हमने कोटद्वार के स्कूलों का जीर्णोद्धार करने हेतु प्राथमिकता दी जिसपर हम कार्य कर रहें हैं।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी(बीईओ) आयुजुदीन,प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल,मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर,कमल नेगी,मनीष भट्ट,नीना बैंजवाल,रामेश्वरी देवी, नीरू बाला खंतवाल,अनिता भारद्वाज,अनिता गौड़ आदि मौजूद थे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…