श्री बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय श्री नर-नारायण जन्मोत्सव का शुभारंभ –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
श्री बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय श्री नर-नारायण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शुरू हुआ। जन्मोत्सव के प्रथम दिन प्रातः भगवान श्री बदरीनाथ जी के मंदिर में भगवान श्री नर-नारायण जी का अभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन श्रीमान रावल जी द्वारा संपन्न किया गया।
पूजन के पश्चात भगवान श्री नर-नारायण जी की उत्सव डोली यात्रा माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान श्री नर-नारायण जी ने अपनी माता मूर्ति देवी के दर्शन किए और उनके सानिध्य में विराजमान रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, श्री बदरीनाथ मंदिर के नायब रावल जी द्वारा भगवान श्री बदरीनाथ जी, माता मूर्ति देवी एवं भगवान श्री नर-नारायण जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
जन्मोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्री नर-नारायण जी की उत्सव डोली भगवान के जन्मस्थान बामणी गांव स्थित लीला ढूंगी जाएगी। यहां परंपरानुसार विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री

आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को मिले विशेष प्रमुखता प्राच्य एवं पारंपरिक…

2 minutes ago

CM felicitates young mountaineers on climbing Mt Kilimanjaro

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: Young mountaineers Riyansh Pant and Prisha Rawat today…

32 minutes ago

U’khand leads in implementation of New Education Policy: Dhami

Teachers honoured, students awarded scholarships at Gyan Ganga event my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित ‘ब्रेडेड…

1 hour ago

IIM Kashipur hosts ‘Navayug 2026’ conclave; Frameworks for AI Integration unveiled

my uttarakhand news Bureau Kashipur, 7 Sep: The Indian Institute of Management (IIM) Kashipur successfully hosted…

2 hours ago

आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

नैनीताल:  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी…

2 hours ago