देहरादून :ऊर्जा कामगार संगठन के महामंत्री दीपक बेनीवालव उत्तराखण्ड पावर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रतिनिधिलंबे समय से लंबित इंसेंटिव को मंजूरी मिलने की खुशी में धन्यवाद देने प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी के पास पहुँचे ।
जिसका लाभ वर्ष 2022-23 में 892 तथा वर्ष 2023-24 में 879 नियमित कार्मिकों को प्राप्त होगा ।इसके साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से नियोजित (उपनल / पीआरडी / एसएचजी) कार्मिकों को वर्ष 2022-23 हेतु रू0 4000.00 (रू० चार हजार), एवं वर्ष 2023-24 हेतु रू0 10,000.00 (रू० दस हजार) की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया, जिसका लाभ वर्ष 2022-23 में 536 आउटसोर्स कार्मिकों तथा वर्ष 2023-24 में 541 आउटसोर्स कार्मिकों को उक्त लाभ होगा।
पिटकुल में पूर्व के वर्षों में कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित समयसीमा में एजीएम सम्पन्न नहीं हो पाती थी परन्तु श्री पी०सी० ध्यानी द्वारा प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वित्त विभाग एवं कम्पनी सचिव के सहयोग से विगत वर्ष तथा वर्ष 2023-24 हेतु एजीएम 30 सितम्बर से पूर्व सम्पन्न करायी गयी।संगठन ने बताया कि प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति से कार्मिक संगठनों तथा विभाग के सभी कार्मिकों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है तथा सभी कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा पिटकुल, राधा रतूडी एवं उर्जा सचिव डॉ० आर० मीनाक्षी सुन्दरम एवं प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी का आभार व्यक्त किया ।
Post Views: 4
Post navigation
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
Cyber Fraud: पेट्रोल पंप की मशीन से निकाली ठगी की रकम, दो प्रतिशत कमीशन लेकर…
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…