लोेहाघाट में विधायक का अधूरा वीडियो वायरल, पूरे मामले की सच्चाई आई सामने – myuttarakhandnews.com

चंपावत: चंपावत जिले के लोेहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी थाने के एसओ के बीच हुए विवाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में विधायक ज़ोर-ज़ोर से एसओ पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं, लेकिन सामने आया है कि यह वीडियो एडिटेड है और घटना का सिर्फ आधा सच दिखाता है।
 
क्या हुआ था 25 नवंबर को?
 
घटना सोमवार 25 नवंबर की है। विधायक अधिकारी अग्निवीर जवान दीपक के भिंगराणा में हुए अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहां भारी भीड़ और अव्यवस्था देखकर उन्होंने एसओ से गाड़ियों को व्यवस्थित करने को कहा।
इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि एसओ ने उंगली उठाकर बात की और दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद विधायक भड़क गए। वायरल वीडियो में यही हिस्सा गायब है।
 
सीओ की मध्यस्थता से मना-मनी हुई
 
मामला बढ़ता देख सीओ शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। एसओ ने विधायक को न पहचानने की बात स्वीकार की और माफी भी मांगी। घटना वहीं शांत हो गई।
 
सोशल मीडिया पर सिर्फ आधा सच!
 
शाम तक सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो फैल गया, जिसमें घटना का पहला हिस्सा—एसओ का व्यवहार—पूरी तरह गायब था। केवल विधायक की चिल्लाहट वाला भाग वायरल होता रहा, जिससे लोगों में सवाल उठने लगे कि अंतिम संस्कार जैसे मौक़े पर विधायक को संयम दिखाना चाहिए था।
 
विधायक बोले—“मेरी छवि खराब करने की साजिश”
 
बुधवार को मीडिया से बातचीत में विधायक अधिकारी ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया।उन्होंने कहा,असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर आधा वीडियो वायरल किया है, ताकि मेरी छवि खराब हो।
समर्थकों का दावा है कि एसओ ने ही उकसाया, जबकि आलोचक विधायक के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। विधायक ने आधा वीडियो वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
 
प्रशासन की चुप्पी बरकरार
 
फिलहाल विवाद पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट…

25 minutes ago

राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

राजधानी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल अपराध घटित होने पर…

1 hour ago

पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच…

1 hour ago

बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित…

2 hours ago