देहरादून: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में युवाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, सचिन महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा मोनिका महानगर महिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष – पर्वतजन

देहरादून: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में युवाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, सचिन महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा मोनिका महानगर महिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी द्वारा भव्य सदस्यता  ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सचिन शाह ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सचिन शाह ने कहा कि राष्ट्रवादी नेशनल पार्टी समस्याओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाधान खोजने की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज नशाखोरी, नकल माफिया, बेरोजगारी और सामाजिक अव्यवस्थाओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और युवा वर्ग इन मुद्दों पर संगठित होकर आंदोलन करेगा तथा ठोस समाधान के लिए संघर्ष करेगा।

सचिन शाह के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता और शपथ ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में
प्रशांत राठौर, आदित्य खंडाल, हरिओम पंवार, प्रशांत चमोली, तरुण, लक्ष्य, ऋषि नेगी, भूपेंद्र पुरोहित, भूपेंद्र रावत, ऋतिक , निहाल, ज़ुबैर उर्फ केशव कुमार, रोबिन धामी, जावेद, पंकज कंवर और नवीन जखवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। संसार चौहान, कविता चौहान, सरोज चौहान और मोनिका ने भी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती देने का भरोसा जताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड के क्षेत्रीय हितों, युवाओं के भविष्य और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी और नकल जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पार्टी निर्णायक आंदोलन चलाएगी। सेमवाल ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने युवाओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यही युवा उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी युवाओं को नेतृत्व में आगे लाकर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा जोश देखने को मिला, और यह संदेश गया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश में समाधान आधारित राजनीति को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

19 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago