उत्तराखंड में जंगली जानवरों का बढ़ता खतरा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर फोकस – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों को बताया जा रहा है, जो रोजाना अकेले स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं। जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से अभिभावकों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
लगातार बढ़ रहे खतरे को लेकर , स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जनपदों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वहीं वन विभाग के मुखिया ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जंगली जानवरों की संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों में पिंजरे लगाए जा रहे हैं और अतिरिक्त वन कर्मियों को फील्ड में तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वन विभाग का कहना है कि लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और जंगली जानवरों के हमलों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

8 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

9 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

10 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

10 hours ago