निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

*निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने बद्रीनाथ विधानसभा के दशोली ब्लॉक के गोपेश्वर ,रोली , घिंघराण, देवर खडोरा, कुंजो मैकोट, खंडारा में जन सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को नेताओं ने सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है। यहां गोपेश्वर से पिपलकोटी तक 29 किलोमीटर नेशनल हाइवे बनाने की आवश्यकता है ताकि इस क्षेत्र के 22 गांवों को तीर्थाटन और पर्यटन से जोड़ा जा सके ।यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। जिसके लिए हम लोग लड़ाई लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी ।दूसरा गणेश्वर महादेव मंदिर को भी आध्यात्म और तीर्थाटन से जोड़कर इसके माहात्म्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। तीसरा महत्वपूर्ण विषय यहां कुजों मेकोट से रुद्रनाथ के आस्था पथ को यात्रियों से जोड़ने आगे बढ़ाने और प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी लेता हूं जिसके लिए ट्यूरिज्म वेबसाइट और सोशल मीडिया से आगे बढ़ाया जाएगा। जिससे हमारे स्थानीय बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार से जोड़ा जा सके।उन्होंने बताया कि मैं इस पूरे चुनाव में नेताओं की तरह वोट मांगने नही जा रहा हूं । मेरा पहला फोकस क्षेत्र की समस्याएं और क्षेत्र में संभावनाओं पर है। नेताओं की नजर में जनता सिर्फ वोट बैंक है और उनके लिए ये सिर्फ चुनाव है जबकि मेरे लिए ये मेरे इन पहाड़ों के एक नए स्वरूप की दिशा ने एक कदम है ।आइए विकास के इस नए स्वरूप को स्वीकार कीजिए और परिवर्तन की दिशा में आगे बढिये।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago