Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को हिरासत में लिया, 7 घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा – Uttarakhand

Uttarakhand: Khanpur’s independent MLA Umesh Kumar detained, released by police after 7 hoursइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)खानपुर: उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें डोईवाला कोतवाली ले जाया गया. जहां करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद उमेश कुमार देहरादून के लिए रवाना हो गए.पिछले कुछ दिनों से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बीच विवाद सुर्खियों में बना हुआ था. प्रणव चैंपियन की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई से गुर्जर समाज में नाराजगी देखी जा रही थी. इसी के चलते महापंचायत बुलाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं.छत्तीसगढ़ में चार साल की बच्ची से रेप, दो नाबालिग लड़के हिरासत मेंबता दें, उमेश कुमार को हिरासत में लिया गया जब वो रैली के लिए जा रहे थे. इस रैली का आयोजन विधायक ने उनके कैंप कार्यालय पर चैंपियन द्वारा की गयी गोलीबारी के विरोध में किया गया था. 26 जनवरी की शाम हुई इस घटना के बाद चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया था और 27 जनवरी को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.इस माहौल के बीच उमेश कुमार ने भी एक सभा आयोजित करने की घोषणा की थी, जिसकी तारीख शुक्रवार तय की गई थी. लेकिन इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने गुर्जर समाज के प्रमुख लोगों से बातचीत कर महापंचायत को रद्द करा दिया.इसके बाद उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर समाज से माफी मांगी और महापंचायत को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया. प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण बना लिया, लेकिन विधायक उमेश कुमार की हिरासत और पूछताछ को लेकर चर्चाएं जारी रहीं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

10 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago