शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा में उत्तराखण्ड आने का दिया न्योता
सीएम ने दिल्ली में भी कहा, भू कानून का पालन न करने वालों और हो रही कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।उनके शब्दों से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य ने अपनी जीएसडीपी को अगले 5 सालों में दुगना करने का लक्ष्य लिया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में भी 4.4% की गिरावट आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एलिवेटेड सड़क बनने से दोनों शहरों की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। उत्तराखंड राज्य देश की प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा इस वर्ष आपदा के कारण चार धाम यात्रा करीब 35 दिन कम हुई है। उसके बावजूद भी राज्य में 46 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आए। आगे के लिए भी राज्य में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले बाबा केदारनाथ के नव निर्माण कार्य को किया। आज भव्य और दिव्य केदारनाथ जी का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ की जनता ने इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान भू संबंधित कानून का पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिस मकसद से भूमि ली गई हो यदि वह धरातल में नहीं उतरा है, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। नियमों का पालन करने वाले, रोजगार देने वाले लोगों को उत्तराखंड में बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन दर्शन यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में जल्द ही यूसीसी भी लागू किया जाएगा।
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…