उत्तराखंडव्यापार
by cradminMarch 26, 2026March 26, 2026
Share0
देहरादून, (उत्तराखंड), इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडियाफर्स्ट लाइफ) ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में अपनी एजेंसी शाखा के शुभारंभ की घोषणा की। #एजेंसी निर्माण 2.0 के तहत किया गया यह एक रणनीतिक विस्तार है। इससे कंपनी की शहर में उपस्थिति मजबूत होगी। ग्राहकों को व्यापक जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा।
इंडियाफर्स्ट लाइफ के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (एजेंसी एंड अलायंस) सुमीत साहनी ने कहा, “देहरादून में नई एजेंसी शाखा के साथ उत्तराखंड में इंडियाफर्स्ट लाइफ की मौजूदगी को मजबूत करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह विस्तार हमारी #एजेंसी निर्माण रणनीति के अनुरूप है। यह देश के तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में भरोसेमंद जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। बढ़ती आय और मजबूत आर्थिक गति के चलते उत्तराखंड में उल्लेखनीय विकास की संभावनाएं हैं। हमारी विस्तारित उपस्थिति से रोजगार के सार्थक अवसर भी सृजित होंगे। यहां हमारी टीमें विशेष रूप से बीमा की कम सेवा वाले ग्राहकों तक मजबूत वित्तीय सुरक्षा पहुंचाने के लिए काम करेंगी।”
उत्तराखंड में एजेंसी वितरण तेजी से बढ़ रहा है। साल-दर-साल 438% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह देश में सबसे अधिक है।
इंडियाफर्स्ट लाइफ अपने #ग्राहक पहले सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। नई शुरू की गई एजेंसी शाखाएं आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस हैं। यह कुशल पेशेवरों द्वारा संचालित हैं। वे ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार बीमा समाधान उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। इन शाखाओं के माध्यम से कंपनी स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने, बीमा और वित्तीय योजना के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियामक के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के विजन को साकार करने में योगदान देने का लक्ष्य रखती है। ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, अत्याधुनिक उत्पादों में और मजबूत नेटवर्क के साथ इंडियाफर्स्ट लाइफ उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।
Share0
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…
नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…