वरिष्ठ पत्रकार और लोकगायक अजय ढोंडियाल का गाया गया गीत ‘के संध्या झूली’ को भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया शेयर





देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और लोकगायक का गाया गया गीत ‘के संध्या झूली’ भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म youtube पर शेयर किया है। इस गीत का देशभक्ति और सेना से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी सेना को इसमें देशप्रेम लगा होगा तो शायद तभी शेयर किया होगा। आपको बता दें कि डॉ अजय का ये गीत बेडू पाको की तर्ज़ पर भारतीय सेना ने स्वीकार कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस गीत को आकाशवाणी से कबूतरी देवी और हीरा सिंह राणा ने अपने अपने अंदाज़ में पहचान दी। स्वर्गीय हीरा सिंह राणा ने इस लोकगीत को अपने नये शब्दों के साथ नये अंदाज़ में गाया था। करीब 5 महीने पहले ये गीत डॉ अजय ढोंडियाल की आवाज में youtube पर आया, इस गीत को पांडवाज़ ने अपने संगीत से सजाया, गीत बहुत पहुत हिट हुआ और लोगों ने इसको पसंद किया। यहां ये ज़रूर बताना चाहेंगे कि गीत के हिट होने का पैमाना youtube के दर्शकों की संख्या से नहीं है। गीत अभी तीन प्लेटफार्म पर है। स्वर्गीय राणा जी, पांडवाज़ और भारतीय सेना के youtube पर, हमें गर्व है कि पहाड़ लोक के मूल गीत से बढ़ कर कुछ नहीं, इस बारे में जब वरिष्ठ पत्रकार और लोकगायक डॉ अजय ढोंडियाल से हमने बात की तो उन्होंने सिर्फ ये कहा कि ये मेरे लिए गौरव का पल है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

46 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago