Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड उपचुनाव में दिखेगी 'इंडिया' की ताकत, सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: 10 जुलाई को उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं. दोनों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभाओं में होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया है.समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को दोनों विधानसभाओं में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किए जाने के निर्देश भी दिये हैं. सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा बदरीनाथ विधानसभा के विधायक रहे राजेंद्र भंडारी किसी कारणवश भाजपा में शामिल हो गए थे, भाजपा के टिकट पर भंडारी दोबारा बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी बदरीनाथ से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन कर रही है. इस उपचुनाव में बदरीनाथ सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है.डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा इन दो विधानसभाओं सीटों को पूरी तरह से भाजपा से मुक्त करना ही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है. सचान ने कहा बागेश्वर उपचुनाव में सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन, सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी, इसलिए इस बार बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर सपा ने पूर्ण रूप से कांग्रेस को समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया है. जिससे दोनों विधानसभाओं में भाजपा को शिकस्त दी जा सके.बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में कांग्रेस और समाजवादी ने मिलकर 43 सीटें जीती हैं. जिससे दोनों ही पार्टियां गदगद हैं. अब देशभर में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के समर्थन से लड़ रहा हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago