ऋषिकेश: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार शाम एक बड़ी घटना टल गई, जब मुंबई से देहरादून पहुंचा इंडिगो एयरलाइंस का विमान रनवे पर उतरते ही पक्षी से टकरा गया। हालांकि राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी 186 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विमान हुआ क्षतिग्रस्त
यह घटना रविवार शाम करीब पौने 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट IG0 5032 (एयरबस A-320) जैसे ही रनवे पर उतरी, विमान की नोज (सामने का हिस्सा) से एक पक्षी टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट के रुकने के बाद तुरंत सुरक्षा जांच की गई।
विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की गई
इंडिगो की एयरबस 320 के उतरने के बाद अधिकारियों ने विमान की जांच करी और रनवे की भी सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच की गई।विमान के क्षतिग्रस्त होने के कारण देहरादून से मुंबई वापस जाने वाली अगली उड़ान रद्द कर दी गई। इंडिगो ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था शुरू कर दी है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…