Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, पेशी पर जा रहे मोस्ट वांटेड को मारी गोलियां – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस गोलाबारी में पुलिस की गाड़ी में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि बदमाश विनय त्यागी को पुलिस रुड़की से लक्सर कोर्ट में पेशी पर ला रही थी. तभी बीच रास्ते में लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की उस गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी बैठा हुआ था. बताया जा रहा है कि विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं.
लक्सर में दिनदहाड़े गोलीबारी कर भागे बदमाशपुलिस तत्काल विनय त्यागी को लेकर हॉस्पिटल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनय त्यागी को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. विनय त्यागी पर लूट और डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आज विनय त्यागी की लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी. इस घटना के बाद एसपी देहात समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके में इस घटना के बाद डर का माहौल है. पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.
उत्तराखंड में पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंगएसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी पर ले जाया जा रहा था. रास्ते में जाम लगा हुआ था, उसी जाम का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर फायर किया. इस हमले में दो गोलियां पेशी पर ले जा रहे आरोपी विनय त्यागी को लगी हैं, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के मुताबिक पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है. इलाके में नाकेबंदी भी की गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस हिरासत में जिस आरोपी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है, वो हार्डकोर क्रिमिनल है.
जब एसपी देहात शेखर चंद सुयाल से सवाल किया गया कि जिस बदमाश को पुलिस हिरासत में बदमाशों ने गोली मारी गई है, उसका संबंध सुनील राठी गैंग से है? इस सवाल पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार दिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

2 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

59 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago