गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना, 27 यात्री थे सवार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना, 27 यात्री थे सवार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है।
गंगनानी व हरसिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी स्थल के लिए भेजी गई है।
घटनास्थल से 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमो को तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंच चुकी है और रेस्क्यू अभियान जारी है। गाड़ी सड़क से बाहर लगभग 15-20 मीटर नीचे गिरने की सूचना है । सवार अधिकांश लोगो को चोट लगी होने की सूचना है
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में27 लोग सवार बताये जा रहें हैं।यह बस यात्रियों को गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी आ रही थी । प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 24 लोग रेस्क्यू किये जा चुके हैं।
09 लोगों को 02 एम्बुलेंस के माध्यम CHC भटवाड़ी में लाया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सहित सभी नजदीकी अस्पतालों पर घायल यात्रियों के उपचार हेतु सभी आवश्यक इन्तजाम और डॉक्टरों व स्टाफ को तैयार रखने की हिदायत देते हुए कहा है की जरूरत पड़ने पर मौके के लिए और एम्बुलेंस व मेडीकल टीमों को भेजा जाय। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया है कि अभी तक 26 लोगो को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

37 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

59 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago