प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया
देहरादून। राज्य सूचना आयुक्त विपिन चन्द्र ने सोमवार को प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड सूचना आयोग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व में रहे प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा का कार्यकाल 4 जनवरी को पूर्ण होने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखण्ड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति होने के उपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक मुख्य सूचना आयुक्त के कार्यों का साधारण अधीक्षण, निर्देशन और प्रबन्ध करने हेतु विपिन चन्द्र को नामित किया गया।यह आदेश सचिव विनोद सुमन की ओर से जारी किया गया।
विपिन चन्द्र भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। उनके द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के रूप में 3 मार्च, 2022 को कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व वे मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तराखण्ड के पद पर आसीन रहे।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…