देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के कारण जमा हुए मलवे को हटाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि कार्लीगाड़ क्षेत्र में जमा आपदा के मलवे को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण रूप से हटाया जाए तथा भविष्य में किसी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु मलवे का वैज्ञानिक ढंग से चौनलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी को कार्लीगाड़ के आपदा प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जोखिम वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़, शेरा गांव सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक एवं स्थायी सुरक्षा कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून डा0 आशीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी सहित वन, लोनिवि, विद्युत, जलसंस्थान, जलनिगम, सिंचाई, पीएमजीएसवाई सहित कई विभागों के अधिकारीगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…