180 मीटर में भूस्खलन से सड़क बार-बार हो रही बाधित, लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर से चकराता तक विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। मानसून के चलते लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए उन्होंने कई अहम निर्णय मौके पर ही लिए।
जजरेट स्लाइड जोन को मिली विशेष स्वीकृतिकालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के खतरनाक स्लाइड जोन का निरीक्षण करते हुए डीएम बंसल ने आपदा अधिनियम के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मौके पर ही वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश दिए कि तत्काल डीपीआर तैयार कर स्लोप प्रोटेक्शन कार्य प्रारंभ किया जाए। करीब 180 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क बार-बार बाधित हो रही है।
सड़क और पोल की मरम्मत के निर्देशसाहिया के पास क्षतिग्रस्त हुए सड़क के पुस्ता और विद्युत पोल को लेकर डीएम ने तत्काल प्रोटेक्शन वर्क का प्रस्ताव तैयार कर कार्य आरंभ करने को कहा। वहीं डामटा-पानुआ मोटर मार्ग पर पाट-बमराड के पास भूस्खलन से प्रभावित सड़क और आवासीय इलाकों की सुरक्षा के लिए जियोलॉजिकल सर्वे और टीएचडीसी के माध्यम से डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए।
हैंगिंग रॉक को हटाने की योजनाध्वेरा बैंग क्षेत्र में खतरनाक बनी हैगिंग रॉक की स्थिति को देखते हुए डीएम ने इस स्थान के लिए भी विशेष योजना तैयार करने को कहा।
चकराता सीएचसी का किया निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान डीएम सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का भ्रमण कर ओपीडी, प्रसूति कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भंडार आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लाइटिंग की समस्या, एक्स-रे मशीन की मरम्मत, फोकस एलईडी लाइट और पंजीकरण काउंटर के विस्तार हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
सीएचसी स्थानांतरण पर जनता की आपत्तिस्थानीय लोगों ने सीएचसी को चकराता से अन्यत्र न ले जाने की मांग रखी, जिस पर डीएम ने कहा कि जनहित में ही निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने डाकरा में प्रस्तावित नई सीएचसी भूमि का निरीक्षण किया और जियोलॉजिकल सर्वे व मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूदइस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…