मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पेयजल व अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश –


देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने  सभी जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुरूप चुनावी तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।उन्होंने सभी जनपदों को आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) तथा स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए प्रत्येक जिले में स्वीप प्लान तैयार करने को कहा।बैठक में बूथ एवं विधानसभा स्तर पर निर्वाचन कार्मिकों का विवरण तैयार करने के साथ ही आवश्यक वाहनों और कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी माह में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड का दौरा किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली। अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को भी गंभीरता और निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा करने को कहा गया।बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

10 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

10 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

10 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

10 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

11 hours ago