देहरादून। जिले में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में उतरकर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने नंदा की चौकी स्थित क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी सोडा सरोली पहुंचे, जहां वर्षा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़क को तत्काल खोलने के आदेश दिए गए।
वहीं मलबा आने से बंद थानों मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी लगातार विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को राहत एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…
उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…