बद्रीनाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – my uttarakhand news

*बदरीनाथ मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बद्रीनाथ मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )शुक्रवार को श्री बदरीनाथ मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम सहित मंदिर समिति के श्री नरसिंह मंदिर सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सेना, आईटीबीपी, जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग, सहित तीर्थ पुरोहित, तीर्थ यात्रियों, स्थानीय लोगों तथा मंदिर समिति के कर्मचारियों व अधिकारियों ने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में योग की क्रियाओं में भाग लिया।श्री बदरीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने सभी तीर्थ यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाऐं दी है तथा बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि योग का दैनिक जीवन में विशेष महत्व है। शरीर को स्वस्थ रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने योग से शरीर तथा मन को स्वस्थ रखने तथा अध्यात्मिक महत्व पर चर्चा करते हुऐ योग के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। और विभिन्न आसनों, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया।श्री बदरीनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार द्वारा बद्रीनाथ धाम में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के सानिध्य में मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम की शुरुआत की। बद्रीनाथ मंदिर सिंह द्वार के सामने मंदिर के बाह्य परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिससे सेना, आईटीबीपी, जिले के सरकारी विभागों, मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन तीर्थ पुरोहित, तीर्थ यात्री, महिला, पुरुष, बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।योगाभ्यास में यात्रा मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, प्रभारी अधिकारी बिपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, भूपेन्द्र रावत, अवर अभियंता गिरीश रावत, विवेक थपलियाल, संतोष तिवारी, संदेश मेहता, अजय सती, अनुसूया नौटियाल, अजीत भंडारी, योगंमर नेगी, अमित पंवार, विकास सनवाल, दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि शामिल हुऐ।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 minute ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago