लैंसडाउन में हाथी दांत गायब होने के मामले में जांच पूरी, 4 वन कर्मियों की सामने आई लापरवाही, होगी बड़ी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

लैंसडाउन में हाथी दांत गायब होने के मामले की जांच में चार वन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है.
देहरादून: लैंसडाउन वन प्रभाग के गोदाम से हाथी दांत गायब होने के मामले में जांच पूरी हो गई है. हरिद्वार डीएफओ की अध्यक्षता वाली कमेटी ने चार वनकर्मियों की लापरवाही पाई है. इनमें रेंजर, प्रभारी रेंजर, वन दारोगा और वन आरक्षी शामिल हैं. इसमें वन दारोगा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि बाकियों पर कार्रवाई विचाराधीन है. कमेटी ने सीसीटीवी और चौकीदार की तैनाती समेत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सिफारिश भी की है.
 
लैंसडाउन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में सरकारी गोदाम से हाथी के दांत गायब होने के मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है. हरिद्वार डीएफओ की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वन विभाग के चार अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने की बात कही है. इनमें रेंजर, प्रभारी रेंजर, वन दारोगा और वन आरक्षी शामिल हैं. कमेटी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है. मामले में वन दारोगा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि बाकी तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विचार किया जा रहा है.
 
दरअसल, लैंसडाउन वन प्रभाग के गोदाम में सुरक्षित रखे गए हाथी के दांत गायब होने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था. वन्यजीव के महत्वपूर्ण अंगों की विभागीय अभिरक्षा में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे. मामला सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल जांच कमेटी गठित की थी. साथ ही इस मामले में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, ताकि दांत गायब होने की घटना की आपराधिक पहलू से भी जांच हो सके
 
खास बात यह है कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब वन मुख्यालय ने राज्य भर में वन्य जीव अंगों की मौजूदगी को लेकर सत्यापन करने के निर्देश दिए, इसमें हाथी दांत की गिनती रिकॉर्ड में होने लगी तो पता चला लालढांग रेंज में गोदाम से कई दांत गायब थे. खास बात यह है कि तमाम निरीक्षण करने के बाद भी अब तक इनका कुछ पता नहीं चल पाया है.
 
जांच पूरी हो चुकी है. जांच रिपोर्ट गढ़वाल चीफ को सौंपी दी गई है. फिलहाल विभागीय प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राजीव धीमान, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट शिवालिक-


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

2 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

2 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

2 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

2 hours ago

हरक सिंह रावत पर जेनी ने फिर लगाए दुष्कर्म और शोषण के आरोप, बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़े जेनी प्रकरण…

2 hours ago