हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद सभी जिलों में चल रहे मदरसों की जांच शुरू हो गई है।उल्लेखनीय है कि कई मदरसों में बाहरी राज्यों से बच्चे लाकर पढ़ाए जा रहे है। ये कहां से आए, कैसे आए कौन इन्हें लेकर आया इन सभी पर जांच पड़ताल की जा रही है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में अभी कुल पी एम पोषण आच्छादित 131 मदरसों की प्रारंभिक जांच की गई है। इनमें संदिग्धता के दृष्टिगत 23 मदरसों की मार्च व अप्रैल की धनराशि रोकते हुए गहन जांच की संस्तुति की गई है l ये वो मदरसे है जिनके हिसाब किताब में भी गड़बड़ी पाई गई है। उन्होंने बताया कि इनकी जांच के बाद अन्य संचालित मदरसों की भी जांच की जायेगीl
डीएम ने बताया कि 11 मदरसों में पीएम पोषण बंद कर दिए जाने के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि इनमें बच्चों की संख्या को लेकर संदेह था जिसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मदरसों में पढ़ाने वाले और पढ़ने वालों का भी सत्यापन कराया जाएगा। उधर धामी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि एक जुलाई से वो सभी मदरसे संचालित नहीं होने दिए जायेंगे जिन्होंने उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से और अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली होगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…