पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से निमंत्रण
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संतो के वरिष्ठ प्रतिनिधिमण्डल ने महाराज से की भेंट
महाराज ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए दी अग्रिम बधाई
देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज प्रयागराज कुम्भ मेले में शामिल होंगे। शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संतों का प्रतिनिधिमण्डल कुम्भ मेले का निमंत्रण लेकर श्री दरबार साहिब पहुंचा। महंत देवेन्द्र दास महाराज वर्तमान में उदासीन भेष संरक्षण समिति के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी हैं। उदासीन भेष संरक्षण समिति के अन्तर्गत उदासीन सम्प्रदाय के देश भर में 350 आश्रम एवम् संस्थान कार्य कर रहे हैं। कुम्भ मेला-2025 आयोजन के दौरान उदासीन भेष सरंक्षण समिति को विभिन्न गतिविधियों के लिए 1 लाख वर्ग फुट जमीन आवंटित की गई है।
शनिवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार साधु-संतों का आदर सत्कार किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से महंत देवेन्द्र दास महाराज को कुम्भ मेले का निमंत्रण दिया गया। अखिल भारतीय अखाडा परिषद की ओर से सचिव स्वामी शिवानंद महाराज, पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन से महंत अद्वेतानंद महाराज, आचार्य संतोष मुनि महाराज ने महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रयागराज कुम्भ मेले आने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर महंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि प्रयागराज की संगम की रेती पर एक माह तक आध्यात्मिक समागम होगा। श्रद्धालु गंगा यमुना के संगम पर अध्यात्म की पवित्र डुबकी लगाने पहुंचते हैं और पुण्य अर्जित करते हैं। महाराज ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रदेशवासियों और देशवासियों को अग्रिम बधाई दी।
कुम्भ मेले का प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को आयोजित होना है। कुम्भ मेले में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम निःशुल्क शिविर का आयोजन करेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं एवम् एम्बुलेंस सेवा भी मेले में उपलब्ध रहेंगी।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…