देहरादून : 25 जून 2024 को देहरादून बडोवाला में पेट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पटेलनगर पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सूखे नाले में 2 शव कूड़े में पड़े मिले जिनसे दुर्गन्ध आ रही थी ।जंगल से लगे इस क्षेत्र में रात तक तलाशी अभियान चलाया गया और रात के समय 2 कान्सटेबलों को घटना स्थल पर तैनात किया गया ।26 जून को एक बार पुलिस ने सर्च अभियान चलाया ,जहाँ कूड़े ढेर को हटाने पर 1 और महिला का सडा-गला शव मिला ।पहले मिले 2 शव भी काफी दिन पुराने थे जो कि फूल भी चूके थे , जिस कारण शवो में महिला अथवा युवती का फर्क कर पाना काफी मुश्किल था ।इसलिए अंदाजन शव को 20-22 वर्ष की महिला तथा उसके छोटे बच्चे का माना जा रहा था , परन्तु मौके से एक अन्य महिला का शव मिलने से साफ हुआ कि उक्त सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं।
पुलिस द्वारा घटना स्थल के आस-पास जगंलों में डॉग स्क्वाड की सहायता से काम्बिंग/सर्च अभियान चलाया गया। इसके जिले के सभी थानों में पिछले कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । परन्तु ऐसे किसी गुमशुदगी का किसी भी थाने में कोई उल्लेख नहीं मिला।आस-पास के जनपदों सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर में भी ऐसी किसी गुमशुदगी की जानकारी नहीं मिली ।हालांकि बिजनौर में एक- दो क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली जहां पर पुलिस जाकर जानकारी एकत्रित कर रही है।घटना स्थल के आस-पास एक बैग मिला, जिसमें मुम्बई लिखा हुआ है तथा बैग के अन्दर से आर्टिफिशियल ज्वैलरी तथा बच्चों के कुछ नये व पुराने कपडे व अन्य सामान मिले । इसलिए देहरादून पुलिस लगातार मुंबई पुलिस से संपर्क में भी है ।
Post Views: 25
Post navigation
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…