ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, क्विज में ईशा-अदिति अव्वल –

देहरादून, । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार, भोजन की गुणवत्ता और शरीर के समुचित विकास में आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका से अवगत कराया गया। क्विज प्रतियोगिता में ईशा श्रीवास्तव और अदिति जॉली की टीम ने बाजी मारी। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत न्यूट्री-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए पोषण से भरपूर एवं संतुलित आहार को अपनाना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जंक फूड से दूरी बनाकर स्वस्थ खान-पान को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। न्यूट्री-क्विज प्रतियोगिता में बी.एससी. न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स पांचवें सेमेस्टर की ईशा श्रीवास्तव और अदिति जॉली की टीम प्रथम स्थान और हितांशी मलिक और मानसी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जबकि एम.एससी. फूड्स एंड न्यूट्रिशन प्रथम सेमेस्टर की भाव्या और रबी नंदिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट हेड डा. विनोद कुमार के साथ डा. अंकिता डोभाल, डा.सलोनी जोशी, डा. श्वेता जोशी अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC…

49 minutes ago

आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना  देहरादून। आयुर्वेद…

50 minutes ago

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर…

1 hour ago

Deliberations held on the vision for a developed Uttarakhand by 2047 at the Uttarakhand Development Conclave – my uttarakhand news

A one-day ‘Uttarakhand Development Conclave: Sankalp Viksit Uttarakhand 2047’ (Pledge for a Developed Uttarakhand 2047)…

2 hours ago