संवाद सूत्र, जागरण रायवालाया (देहरादून) । रायवाला में जंगली सियार का आतंक पसरा हुआ है। वह राह चलते और घर मे घुसकर लोगों पर हमला कर रहा है। शनिवार को सियार ने होशियारी मंदिर मोहल्ले में एक महिला व प्रतीतनगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उनको घायल कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने बताया कि सियार होशियारी मंदिर के पास से खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर सक्रिय है। वह आस-पास झाड़ियों में बैठा है और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। शनिवार को गौशाला ने घुसे सियार ने वहां पशुओ को चारा दे रही भवानी देवी मदवान पर हमला कर उनको उनको बुरी तरह काट दिया। इससे पहले सियार ने रास्ते से जा रही रोशनी देवी, दीपमाला जगूड़ी और रोशनी सेमवाल पर हमला किया।
वहीं ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने बताया कि प्रतीतनगर में सियार ने कैंटीन जा रहे पूर्व सैनिक 85 वर्षित चिंतामणि बलोदी पर हमला कर उनको घायल कर दिया। इससे पहले उसने एक बच्चे पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पार्क निदेशक और सहायक वन सरंक्षक को इसकी जानकारी दी गयी है। हालांकि वन विभाग की टीम ने आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान कई सियार घूमते मिले मगर, वन कर्मियों की सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि लोगों पर हमला करने वाले सियार को कैसे पहचाना जाए। पार्क निदेशक डा. कोको रोसे ने बताया कि इसके लिए रेंज अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…