बाजपुर में 34 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के बाजपुर में हुई करीब 34 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। करीब 500 सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल सर्विलांस और लगातार सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बाजपुर निवासी ओमकार वर्मा ने 9 जुलाई को कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी ‘ओम ज्वैलर्स’ नाम से आभूषणों की दुकान में चोरी हुई है। आरोप है कि 8 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर (NVR) और टीवी चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मैनुअल सर्विलांस, सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 19/20 जुलाई 2026 की रात किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से तीन आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल ऑटो समेत गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
82.74 ग्राम सोने के आभूषण
10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण
39,500 रुपये नकद
चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है।
 
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे। इसके बाद शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) भी बढ़ाई गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर वार्ड-38 थाना काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मुख्य आरोपी पर पहले से कई मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आजम पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 और 2017 में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं वर्ष 2018 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा, “जिले में चोरी, लूट और संगठित अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए प्रत्येक घटना का खुलासा किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”
 

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

39 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago