Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका: 11 विभागों में समूह ग के 4400 पदों पर शुरू होगी भर्ती – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह “ग”के 4405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 15 सितंबर से कैलेंडर जारी करेगा है। जिसमें प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद यह पहली बड़ी भर्ती है। जिसके लिए सरकार ने भी तैयारी तेज कर दी। इसके अलावा सरकार UKSSSC,UKPSC,चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के जरिए नौकरी दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है।UKSSSC ने की भर्ती की पूरी तैयारी आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि 11 विभागों से करीब 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इसी माह 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा। साथ ही परीक्षा तिथि से लेकर परिणाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि आयोग द्वारा संपादित की जा चुकी भर्ती तय शेड्यूल से रिकॉर्ड समय में संपन्न हुई हैं। आयोग का प्रयास रहता कि परीक्षा से लेकर परिणाम समय पर जारी हो। आगे भी पारदर्शिता और समय सीमा पर रिक्त पदों की भर्ती कराई जाएगी।सीएम ने कहा पारदर्शिता से होगी भर्ती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के 23 सालों के भीतर युवाओं को समय पर रिकॉर्ड नौकरी मिली हैं। करीब 16 हजार युवाओं को अब तक नौकरी मिल चुकी हैं। खुद मेरे द्वारा युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।हमारी सरकार द्वारा राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने के बाद प्रतिभावान युवाओं को चार-चार नौकरी मिल रहीं हैं। पहले नकल माफियाओं द्वारा नौकरी का सौदा कर दिए जाने से एक ही परिवार के सदस्यों को चार-चार नौकरी मिलती थी। हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड के हितों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।युवाओं को इन पदों पर मिलेगी नौकरीपुलिस आरक्षी 2000वन आरक्षी 700इंटर स्तरीय सींचपाल,कनिष्ठ सहायक राजस्व सहायक, मेट,कार्य पर्यवेक्षक 1200वैयक्तिक सहायक 280वैज्ञानिक सहायक 50स्नातक स्तरीय 50सहायक विकास अधिकारी 40वाहन चालक 25लाइब्रेरियन 10प्राइमरी शिक्षक एसटी 15आईटीआई विभिन्न ट्रेड 35

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

4 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

10 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

17 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

21 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

23 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

23 hours ago