एमडीडीए और प्रशासन का संयुक्त अभियान, विवादित परिसर किया सील –

 
देहरादून,। जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने  डोईवाला क्षेत्र में एक कथित अनधिकृत धार्मिक परिसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव स्थित एक दो मंजिला भवन के संबंध में निर्माण मानकों और भूमि उपयोग को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 800 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित भवन का नक्शा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था। साथ ही भवन के उपयोग को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं।
निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत एसडीएम डोईवाला और एमडीडीए की संयुक्त टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भवन से संबंधित मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण कार्यों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि उक्त परिसर को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें और आपत्तियां सामने आ रही थीं। प्रशासन ने आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

14 minutes ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

36 minutes ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

2 hours ago

Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026 flagged off from Doon

my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…

13 hours ago