जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में 20 जनवरी 2024 को सरकार द्वारा आपदा प्रबन्धन के सचिव के माध्यम से जोशीमठ के विस्थापन एवं पुनर्वास का एक प्रस्ताव जोशीमठ की जनता के समक्ष रखा गया था। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने जो प्रस्ताव रखा था उसे लोगों ने खारिज कर दिया है। जिसके बाद से जनता में आक्रोश है और भविष्य को लेकर जोशीमठ के लोगों में अनेक प्रकार की आशंकाएं है।जिसके बाद जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न वार्डों में बैठक कर जनता की राय ली गयी जिसके क्रम में लोगों की भावनाओं और मत के अनुरूप एक ज्ञापन सरकार को दिया गया है।ज्ञापन में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 11 सूत्रीय मांगपत्र जिसमें व्यापक पुनर्वास नीति, सेना की कब्जे वाली भूमि का मामला, प्रभावितों की भूमि का मूल्य, आपदा के बाद जोशीमठ के व्यवसायियों को हुए नुकसान, प्रभावित क्षेत्र में कृषि का व्यावसायिक मुआवजा समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरी करने की बात कही गयी है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी भी दी गयी है कि यदि जनता की भावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लिए जाते तो जनता आंदोलनात्मक कार्यवाही को मजबूर होगी।जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, रजनीश पंवार, हरीश भंडारी सम्मिलत थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

5 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

26 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago